Breaking

Sunday 9 April 2017

दुनियां के 10 महँगी शानदार बाइकें, इनकी रफ्तार भी कमाल की हैं। 10 Precious Bike Bikes of the World.

बहुत से लोगों को बाइक से बेहद प्यार होता है, इन्हें बाइक से सफ़र करना बहुत अच्छा लगता है। ये वो मोटरबाइक हैं जो सड़क पर चलने वाले अन्य बाइकों से पूरी तरह अलग हैं। यदि आप उनमें से एक हैं जो मोटर बाइक में खास दिलचस्पी रखते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस विषय को पसंद करेंगे। हर मोटरबाइक की एक अलग अपनी डिज़ाइन, सामग्री, ब्रांड,गति और उनकी कीमत में भिन्नता होती है। लेकिन क्या मानते हैं कि यह वे मोटरबाइक हैं जो बेहद महंगे हैं, जो कि लाखों डॉलर यानी करोड़ों रुपये के होंगे। आपको शायद असंभव लग सकता है, लेकिन जब आप इनके बारे में जानेंगे तो आप पाएंगे कि यह सच है। और सिर्फ यह एक दावा नही है, तो चलिए दुनियां के 10 सबसे महंगे बाइकों की सूची देखें।

10. सुज़ुकी एईएम कार्बन फाइबर हायाबुसा ( Suzuki AEM Carbon Fiber Hayabusa - $200,000 )

यह बाइक कार्बन फाइबर से बनी है, जिससे यह मजबूती के साथ काफी हल्की भी है। यह बाइक रफ्तार में 186 मील प्रति घंटे की स्पीड से भी अधिक तक जा सकती हैं। इसकी कीमत की शुरुयात $160,000 से $200,000 तक है। अब आप आज के तारीख में डॉलर से रुपये में बदलकर देख सकते हैं कि कितना महंगा है।

9. ड्यूकाटी टेस्टा स्ट्रेटा एनसीआर मैक्चिया नेरा कांसेप्ट ( Ducati Testa Streets NVR Macchia Near Concept -$225,000 )


यह अल्डो ड्रडी ( Aldo Drudi ) द्वारा डिजाईन किया गया है और एनसीआर द्वरा निर्मित किया गया है। यह आधिकारिक रूप से 2003 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। यह टाइटेनियम का बना है। इसका इंजन 180 एचपी ( hp ) का है और यह मात्र 135 किलोग्राम वज़न का है जो इसकी गति बढ़ाने में मदद करती है। इसकी उच्चतम गति 200 मील प्रतिघंटा है।

8. ड्यूकाटी देसमोसेडीसी डी16 आरआर एनसीआर एम16 ( Ducati Desmosedici D16RR NVR M16 - $232,500 )


इसमे फेडर के लिए कार्बन फाइबर की सुविधा है और इसके विभिन्न पार्ट्स को अलग - अलग धातु से बने हैं, जैसे टाइटेनियम, एवियोनिक और अल्युमिनियम से बने हैं। बाइक का वजन ज्यादा नही है यह 319 पौंड का है। इसकी रफ्तार लगभग 220 मील प्रति घंटा है।

7. इकॉसस एफई टी एक्सएक्स टाटेनियम सिरीज़ ( Ecosse FE To XX Titanium Series - $300,000 )


यह इकॉसस मोटर द्वारा निर्मित बाइक है जिसमे अल्युमिनियम के इंजन लगे हैं जो कि 225 एचपी के हैं और इसकी रफ़्तार 250 मील प्रति घंटा है।

6. लेजेंडरी ब्रिटिश विंटेज ब्लैक ( Legendary British Vintage Black - $400,000 )


यह बाइक ब्रिटेन में बना है, इसमे दो सिलिंडर के इंजन लगे हैं जो कि 250 सीसी ( CC ) का शक्ति प्रदान करता है। इसकी रफ्तार लगभग 240 मील प्रतिघंटा है।

5. यामाहा रोडस्टार बीएमएस चॉपर ( Yamaha Roadster BMS Chopper $500,000 )


यह " गोल्ड प्लैटेड कस्टम चॉपर " के रूप में भी जाना जाता है, इसकी बनावट को पूरी तरह से सोने से बने चढ़ाया गया है। और यही मुख्य कारण है कि यह दुनियां के सबसे महंगे बाइकों के श्रेणी में आता है। इसकी रफ्तार 350 मील ( 500 किलोमीटर ) प्रति घंटा है।

4. डॉज टॉमहावक वी10 सुपरबाइक ( Dodge Tomahawh V10 Superbike $555,000 )


इसमे वी10 इंजन, 500 एचपी और इसकी उच्चतम गति 420 मील प्रतिघंटा है। इसमें और बाइकों की तरह दो पहिये नही हैं, इसमे चार पहिये लगे हैं।

3. अल्ट्रा रेयर पोर्क्यूपाइन ( Ultra Rare Porcupine - $750,000 )


यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था और अब यह 20 वर्षो से नेशनल मोटर साईकल म्यूज़ियम में रखा हुआ है। इसमें दो सिलिंडर के इंजन लगे हुए हैं।

2. हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप ( Harley Davidson Cosmic Starship - $1 million )


यह सूची में दुनिया का दूसरी सबसे महंगी बाइक है। यह जैक आर्मस्ट्रांग द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस शानदार बाइक में छह सिलिंडर के इंजन लगे हैं जो वास्तव में एक शक्तिशाली है। इसकी अधिकतम रफ्तार 400 मील प्रतिघंटा है।

1. इकॉसस इएस1 सुपरबाइक ( Ecosse ES1 Superbike - $3.6 million )


यह एक सुपरबाइक है जो अन्य मोटरबाइकों से पूरी तरह अलग है, आप इसे किसी भी स्थान पर ले जा सकते हैं। और यही कारण है कि यह इस सूची में दुनियाँ का पहला सबसे महंगा और शक्तिशाली बाइक है। यह रिचर्ड ग्लोवर, एंडी ले फ्लेमिंग और रिचर्ड टाईरेल द्वारा बनाया गया है। यह सबसे तेज और हल्की बाइक है। इसमें शक्तिशाली इंजन, फ्रेमलेस चेसिस, कार्बन फाइबर, चमड़े की सीट और पूर्ण आराम वाली ड्राईविंग प्रदान करता है। इसका वजन 265 पौंड और उच्चतम गति 230 मील प्रतिघंटा है।

No comments:

Post a Comment