Breaking

Friday 7 April 2017

इतिहास के 10 भव्य सुन्दर महिलायें,जो अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनियां में मशहूर हुई।10 Beautiful Women of History,

प्रचीन समय में कई उल्लेखनीय महिलायें थी जो सुन्दर, बुद्धिमान, और बहादुर थी। किताबों और साहित्य के रूप में सुन्दर महिलाओं के अस्तित्व इतिहास में स्पष्ट हैं। इन महिलाओं में से कई अभी भी लोकप्रिय संस्कृति में उल्लेख किये जाते हैं, वे अभी भी दुनिया के लिए एक प्रेरणा के रूप में चित्रित कर रहे हैं। आधुनिक युग लगभग 16 वीं सदी में शुरू हुआ, इसलिए हम आधुनिक युग से पहले सुन्दर महिलाओं पर विचार करेंगे ( यानि प्राचीन सभ्यता से ) ये महिलायें सिर्फ सुन्दर ही नहीं बल्कि पूरे इतिहास में प्रशिद्ध थी। आइए प्राचीन दुनियां से दस भव्य सुन्दर महिलाओं की सूचि देखें।
1. जॉन ऑफ़ आर्क ( Joan Of Arc 14 th Century )

जॉन ऑफ़ आर्क फ्रांस की सबसे सुंदर दिलेर महिला थी। जॉन ऑफ़ आर्क को दुनिया के सबसे बहादुर महिलाओं की शक्ति और वीरता पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। वह एक दूरदर्शी ,सैन्य नेता, सहीद ,संत और फ्रांस की नायिका के रूप में जानी जाती है। उन्हें कई मिडिया जैसे गाने, टेलीविज़न श्रृंखला और वीडियो गेम्स जैसे एक खूबसूरत नायिका और एक बहादुर तलवारबाज - महिला के रूप में दिखाया गया है।
2. अस्पसिया ( Aspasia, 5th century )

अस्पसिया शास्त्रीय युग एथेंस के लिए एक प्रभावशाली अप्रवासी थी, जो राजनीतिज्ञ पेरिकल्स के साथी और प्रेमी थी। इन दोनों के वैवाहिक स्थिति के बारे में सटीक जानकारी अभी भी अज्ञात है। अस्पसिया का घर एथेंस में बैद्धिक शिक्षा का अब केंद्र बन गया है, इन्होंने सुकरात जैसे प्रमुख आकर्षित और प्रभावित किया है। कई दार्शनिकों ने अपने कामों में अस्पसिया के प्रभावित करने के बारे में लिखा है, कई इतिहासकारों और विद्वानों ने कहा है कि अस्पसिया एक वेश्यालय वाली और वेश्या थी। वह अपने भौतिक सौंदर्य और ख़ुफ़िया प्रदर्शन के लिए जानी जाती थी। इतिहास में अस्पसिया की भूमिका प्राचीन ग्रीस की महिलाओं को समझने के लीये महत्वपूर्ण सुराग साबित होती है। एथेंस में वह केवल शारीरिक सौंदर्य की वस्तू भर ही नहीं थी वह उससे भी अधिक थी, उल्लेखों में वह भी एक संवादवादी और सलाहकार के रूप में जनि जाती है।
3. लुकरेज़िया बोर्गिया ( Lucrezia Borgia, 14th - 15th Century )

मध्यकालीन काल के दौरान इटली में लुकरेज़िया बोर्गिया का भौतिक स्वरूप सबसे ज्यादा सराहनात्मक थी। वह 14 वीं और 15 वीं शताब्दी के दौरान अपने भारी सुनहरे बालों, खूबसूरत रंग और हेज़ल की आँखों के लिए मशहूर थी। वह पॉप अलेक्जेंडर VI और बंनोज देइ कट्टेनि की बेटी थी, वह अपने बालों को तैयार करने में बहुत समय बिताती थी। उनकी अवधि के दौरान उन्हें सुन्दर और आकर्षक के रूप में वर्णित किया गया है और आज भी उन्हें फिल्मों और टेलीविज़न, साहित्य और ओपेरा और वीडियो गेम जैसे कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रूप में प्रशंसा मिली है।
4. शलोमी ( Salome, 1st Century )

शलोमी , इतिहास में एक प्रशिद्ध नर्तकी है और अक्सर नृत्य मुद्रा में चित्रित किया जाता है। वह हेरेड द्वितीय और हेरोडिस की बेटी थी। इतिहास में वह सात घुंघटों के नृत्य के लिए प्रशिद्ध है, वह सुन्दर नर्तकी थी। आज उसे चित्रकारी, टेलीविज़न, फिल्म और साहित्य जैसे मिडिया कला के रूपों में चित्रित किया गया है। इतिहास में उसके होने के सबूत प्राचीन सिक्कों से मिलता है जिसपे शलोमी का चेहरा है। वह इतिहास में सबसे सुंदर नहीं हो सकती, लेकिन इतिहास से ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके आकर्षक नृत्य पर्याप्त थे।
5. लेडी गौडीवा ( Lady Godiva, 11th Century )

लेडी गौडीवा, मेरिकिया के अर्ल ऑफ़ लेओर्फिक, की महान और खूबसूरत पत्नी थी। वह चर्च और दान करने के लीये और उदार दान के लिये जनि जाती थी। 11 वीं शताब्दी की कहानी के मुताबिक गौडीवा " कोवेंट्री " के नागरिकों पर लगाये गए कर से आहत थीं। गौडीवा ने बार - बार अपने पति लेओर्फिक को कर कम करने को कहा, मगर लेओर्फिक ने एक शर्त पर उनकी मांग को पूरा करने को सहमत हुए। शर्त थी - अगर गौडीवा घोड़े पर बिना कपड़ों के सवार होकर पुरे शहर को घूमेगी तब वे कोवेंट्री के लोगों के कर कम करेंगे। कोवेंट्री के लोगों को मदद करने के लिए गौडीवा ने उनकी शर्त मान ली। उसने पुरे शहर के लोगों को आदेश दी की सभी अपने घर के अंदर रहेंगे और कोई बहार नहीं झांकेगा। फिर उसने बिना कपड़ों के घोड़े पर सवार हुई और केवल अपने लंबे बालों से खुद को ढककर शहर घूमने निकल पड़ी। लेकिन टॉम नाम के एक आदमी ने उनकी सुंदरता को देखने के लिए खुद को रोक नहीं पाया और देखने की कोशिश की, इसके लिए उसे अँधा करके मार दिया गया। जब उनकी सवारी समाप्त हुई तो वादे के मुताबिक उनके पति लेओर्फिक ने लोगों के कर को कम कर दिया। हालांकि अधिकांश इतिहासकारों का मानना है कि लेडी गौडीवा ने एक घोड़े पर सवार होकर कल्पना की थी। लेकिन गौडीवा 11 वीं शताब्दी की दुनिया में एक वास्तविक महिला थी। गौडीवा ने अपने पति के साथ कोवेंट्रीया में बेनिदित्तिं मठ की स्थापना की।
6. संयोगिता ( Samyogita 12th Century )

संयुक्ता कन्नौज के राजा जयचंद की खूबसूरत बेटी थी और फिर चौहान काबिले के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की पत्नी बन गई। वह प्राचीन इतिहास में खूबसूरत भारतीय महिला थी। संयुक्ता एक शिरोमणि लड़की थी जो उसके सुन्दर सौंदर्य के लिए जनि जाती थी। संयुक्ता और पृथ्वीराज चौहान के प्यार भारतीय इतिहास में सबसे सुंदर प्रेम कहानी में से एक है। इनदोनो के प्रेम कहानी से प्रेरित एक फिल्म " रानी संयुक्ता 1962 " नाम से बनाई गई है।
7. गुइनवेरे ( Guinevere, c AD 490 )

गुइनवेरे एक महान और सुन्दर रानी थी , जो ब्रिटेन के महान शासक राजा आर्थर की पत्नी थी। गुइनवेरे राजा लोडिग्रेस की बेटी थी। हिस्टोरिया रेजम ब्रिटानिया में इन्हें ब्रिटेन के सबसे महान सुंदरता के रूप में वर्णित किया गया है। उसकी अति सुंदरता ने उसे परेशान किया और उसके जीवन ने एक बेहद दुखद मोड़ ले लिया। रानी गुइनवेरे के पति के सबसे महान नायक लेन्सलोट के प्रेम प्रसंग का मध्ययुगीन रोमांस की सबसे प्रमुख कथाओं के रूप में माना जाता है।
[ नोट : गुइनवेरे शायद कल्पित कथा है और कोई वास्तविक प्रमाण अबतक नहीं हैं कि वह वास्तविक थी। ]
8. फ्रयने ( Phryne 4th Century BC )

प्राचीन ग्रीस में फ्रयने एक सुन्दर महिला थी। ईसने एफरादिते एनडीओनेन की प्रशिद्ध तस्वीर का निर्माण करने के लिए चित्रकार अपेलिस को प्रेरित किया। फ्रयने प्राचीन दुनिया से , एक प्रशिद्ध सुन्दर महिला है जो अभी भी मूर्तियों और चित्रों के जरिये प्रशंसा करता है।
9. नेफर्टीटी ( Nefertiti, Born - Ca 1370 BC | Died - Ca 1330 BC )

रानी नेफर्टीटी मिस्त्र की सबसे सुंदर रानी थी, उसके नाम का अर्थ है " सौंदर्य आ गया है " 14 वीं शताब्दी ईसा पूर्व कहानी के मुताबिक वह वास्तव में उसके नाम के अर्थ पर निर्भर थी। नेफर्टीटी माता पिता के बारे में जानकारी मौजूद नहीं है और उसके मिस्त्र महान शाही पत्नी होने के समय कि भी अनिश्चितता है। आधुनिक दुनिया में वह अपने चित्रित बलुआ पत्थर के बस्ट के लिए अच्छी जनि जाती है। जॉन 1913 में बरामद हुई थी और दुनिया के स्त्री सौंदर्य और शक्ति का वैश्विक प्रतीक बन गई। मिस्त्र के प्राचीन इतिहास में वह अपने पेचीदा कपडे और फैशन इंद्रियों के लिए जानि जाती है, जो आकर्षक थी।
10. क्लियोपेट्रा VII ( Cleopatra VII, Born - 69 BC | Died - 30 BC )

क्लियोपेट्रा इतिहास में स्त्री सौंदर्य का एक प्रशिद्ध सांस्कृतिक प्रतीक है। वह मिस्त्र के टॉलेमीक रानी थी, आज भी उन्हें कई मिडिया और साहित्य में चित्रित किया गया है, जैसे 1934 और 1963 की फिल्म क्लियोपेट्रा विलियम शेक्सपियर की त्रासदी एंटनी और क्लियोपेट्रा और जॉर्ज बर्नोई शो के नाटक सीजर और क्लियोपेट्रा पश्चिमी संस्कृति में शास्वत आकर्षक का एक प्रशिद्ध स्त्रोत है। क्लियोपेट्रा टॉल्मीक मिस्त्र के अंतिम ज्ञात फरोह थी। यहाँ तक की प्राचीन दुनिया में उसे एक महान सौंदर्य माना जाता था। बहुत सी साहित्य ने उनकी सुंदरता का वर्णन और प्रशंसा की है। प्लूटार्क द्वारा एंटोनी जीवन में उसे उसकी सुंदरता के रूप में टिपण्णी की गई है, जैसा की हमे बताया गया है कि वह खुद में बिलकुल अतुलनीय थी।

No comments:

Post a Comment