Breaking

Tuesday 11 April 2017

दुनियां के 9 रहस्यमय जानवर, आज भी इनके बारे में रहस्य बना हुआ है।

वर्षों से ऐसे जानवरों और जीवों का देखे जाने का अस्त्तिव रहा है, जिन्हें देखे जाने की खबरे अक्सर आती रहती है। फिर भी इनका अस्त्तिव लोगों के बीच रहस्य ही बना हुआ है। कुच्छ लोग इसे बहुत समय से इसे देखें जाने का दावा करते आ रहे हैं। कुच्छ लोग इसपर विश्वास करते हैं तो कुच्छ इन्हें कोरी कल्पना मानते हैं। ऐसे ही 9 रहस्यमय जीवों के बारे में यहां उल्लेख किये गए हैं जिनके बारे में सदियों से देखें जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इनके अस्त्तिव को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है, क्योंकि इनके कोई ठोस प्रमाण अभी तक नही मिलें हैं, और न ही इन जीवों ने किसी इंसानों को कोई नुकशान पहुचायें हैं।
1. लॉक नेस मॉन्स्टर ( Loch Ness Monster )

यह सबसे प्रशिद्ध और रहस्यमय जीवों में से एक, इसे अबतक सैकड़ो लोगों ने देखने का दावा किया है। इसके समय - समय पर कई तस्वीरें लोगों के सामने आए हैं। लॉक नेस मॉन्स्टर के ऊपर काफी रिसर्च भी हुई , बहुत से चैनलों ने इसके ऊपर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं। बहुत से कंपनियों ने इसे ढूंढने के लिए बहुत पैसा बर्बाद कर चुके हैं, लेकिन वे हर बार असफ़ल रहे। आज भी लोग इसे देखे जाने का दावा करते हैं, उनके अनुसार इसकी गर्दन लंबी, पीठ कुबड़ा और मुंह घोड़े जैसा है। उन्होंने इसे हमेशा पानी मे ही देखा है, जिससे ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह पूरी तरह से जलीय - जीव है।
2. डोवर डेमोन ( Dover Demon )

इसे अभी तक बहुत कम लोगों ने देखे जाने का दावा किया है। इसे सबसे पहले एक 17 वर्षीय लड़के " बिल बार्टलेट ( Bill Bartlet ) ने देखा था, उसके बाद उसी दिन एक और 15 वर्षीय लड़का " जॉन बकस्टर ( John Buckstar ) " ने भी देखा, फिर दूसरे दिन " अब्बी इब्राहिम ( Abby Abraham ) " ने इसे देखने के बारे में बताया। इन तीनों ने लगभग उस जीव के बारे में एक जैसा बताया। उनके अनुसार यह चार फुट लंबा और बिना बालों का जीव है, सिर बड़े आकार के गोल और आंखे नारंगी रंग की थी। इसका आवाज़ बाज और सांप का मिलाजुला हुया था। इसे कुच्छ लोगों ने दूसरी दुनिया का भटक हुया जीव मानते हैं तो वही इसे कुच्छ लोग सरकार का सीक्रेट रिसर्च मानते हैं, जो शायद किसी तरह से भाग कर बाहर आ गया था।
3. येति ( Yeti )

येति को हिममानव भी कहा जाता है, इसे हिमालय का सबसे रहस्यमयी जीव कहा जाता है। इसका देखे जाने की खबरे अक्सर आती रहती है। इसके ऊपर भी डॉक्यूमेंट्री हिस्ट्री चैनेल और डिस्कवरी चैनल द्वारा बनाये गए हैं। तिब्बत क्षेत्र में पड़ने वाली कई मोनेस्ट्री में इनकी खोपड़ियां भी देखने को मिल जाएंगे, जीसे इन्होंने सहेज कर रखा है। जिन्होंने इसे देखा है उनके अनुसार यती की ऊंचाई 7 या 8 फुट है, इसके शरीर पर सफेद घने बाल हैं, इससे तेज गंध आता है और यह भयानक आवाज निकलता है। येति की तरह ही अमेरिका में भी एक रहस्यमय जीव देखा गया है जिसे " बिग फुट ( Big Foot ) " के नाम से जाना जाता है और यह काले रंग के घने बालों से ढका हुआ रहता है।
4. लिजार्ड मैन ( Lizard Man )

यह छिपकिली नुमा मानव है, जिसका एक लंबा पूँछ है। यह दक्षिण कैरोलिना और उसके आसपास के दलदली इलाकों में देखा गया है। यह सबसे पहले 29 जून 1988 को देखा गया था और आखरी बार इसे फरवरी 2008 में देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसकी लंबाई 7 फुट, हरे रंग का त्वचा और चमकीली लाल आंखें है। उनके अनुसार इसके हांथों में 3 - 3 अंगुलियाँ हैं और पैरों में भी तीन - तीन अंगूठे हैं। जिससे इसे दीवार पर चढ़ने और छत से लटकने में मदद मिलती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसने उनके कार को क्षति पहुँचाया था, यह कार जितना तेज दौड़ सकता है।
5. जर्सी डेविल ( Jersey Devil )

यह अमेरिका के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है, इसे अबतक अनेक लोगों ने प्रत्यक्ष देखने का दावा किया है। यह अमेरिका के न्यूजर्सी क्षेत्र में अधिकत्तर देखा गया है। इसे 1700 ईस्वी से देखें जाने का दावा किया जा रहा है। सबसे ज्यादा यह 1990 के दसक में देखा गया था, इसके डर से लोगों ने रात में जंगलों में जाना छोड़ दिया। उनके अनुसार यह 4.5 फिट लम्बा और घोंड़े जैसा मुँह वाला है। यह अपने दो पैरों से चलता है और इसके खुर घोड़ें जैसा है।
6. मोथमैन ( Mothman )

दक्षिणी वर्जिनिया में 60 के दसक से एक अजीब प्राणी देखें जाने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। जिन्होंने इसे देखा उनके अनुसार यह इंसान जैसा दिखता है और इसके पंख भी हैं, जिससे यह उड़ता भी है। यह लगभग 7 फिट लम्बा है, इसका रंग धुंधला भूरा है, इसका पंख लगभग 10 फुट लम्बा है , आंखें चमकीली लाल है और इसकी आवाज चूहे जैसी है। यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है कोई इसे दैवीय मानते है तो कोई इसे परग्रही ।
7. आउलमैन ( Owlman )

आउलमैन को उल्लू मानव भी कह सकते हैं। यह उल्लू और मानव का मिलाजुला है। इसे सबसे पहले 17 अप्रैल 1976 को मॉनन ( Mawnan ), कॉर्नवॉल ( Cornwall ) के चर्च टॉवर के ऊपर बैठा हुआ देखा गया था, जहां यह अजीब तरह से हुंकारने का आवाज निकाल रहा था। यह 1978 तक लगातार अनेक लोगों को दिखाई दिया। आज भी लोग इसे समय - समय पर देखने का दावा करते आ रहे हैं। इसका शरीर इंसानों की तरह है, भूरे रंग के शरीर पर बाल, कान लंबे, लाल आंखें और काली पिंसर जैसे पंजे थे। इसका शरीर का बनावट अधिक प्रशिद्ध मोथमैन से मिलता जुलता है।
8. चुपाकाबरा ( Chupacabra )

चुपाकाबरा को बकरियां खाने वाला शैतान भी कहा जाता है, लगभग 70 के दसक से इसे देखा जा रहा है। मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका से लेकर इंडोनेशिया तक अनेको लोगों ने इसे देखें जाने का दावा किये हैं। कई रिसर्चर्स इसके संभावित ठिकानों पर भी इसे पकड़ने गए लेकिन नाकामयाब रहे। कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह चिंपांजी जितना बड़ा , रंग भूरा, चमकती हुई आंखें और इसका जीभ सांप जैसा लंबी होती है। इसकी कमर टेढ़ी होती है जिससे यह कंगारू की तरह कूदता है।
9. फ्लैटवुड मॉन्स्टर ( Flatwood Monster )

यह लगभग 90 के दशक में दक्षिणी वर्जीनियां के फ्लैटवुड जगह में बहुत से लोगों ने एक अजीब जीव को देखा जिनके अनुसार यह दूसरे ग्रह के प्राणी जैसा लग रहा था। उनके अनुसार उन्होंने इसे एक उड़नतश्तरी यूएफओ ( UFO ) के पास देखा था यह लगभग 10 फिट लंबा, लाल रंग के चेहरा था, और इसकी आंखें काफी बड़ी थी। इसके अतिरिक्त इसने अजीब तरह से कुच्छ पहने हुए था। जिससे इसके हाथ काफी छोटे नज़र आ रहे थे और अंगुलियां काफी लंबे पंजे जैसी थी। कुच्छ लोगों का कहना है कि यह शायद दूसरी दुनियां से आया हुआ प्राणी हो सकता है।

No comments:

Post a Comment