Breaking

Thursday 9 November 2017

विदेश में नही! ये भारत के 8 खूबसूरत गांव हैं जो जन्नत से कम नही

यह तो सभी जानते हैं कि भारत एक गांवों का देश है, साथ ही यह एक कृषि प्रधान देश भी है। लेकिन तेजी से शहरीकरण ने यहां के गांवों की तस्वीरों को बदल कर रख दी है। एक जमाना था जब गांवों को काफी खुशहाल और समृद्ध माना जाता था। जहां सभी लोग मिलजुलकर रहते थे। प्रकृति की सुंदरता और भारतीय संस्कृति कूट-कूटकर भरी हुई थी। लेकिन वक्त के साथ अब ये सब नाम मात्र के ही बचे हैं। लेकिन अभी भी भारत मे ऐसे गांव हैं जहाँ हरियाली, खुशहाली, साफ-सुथरा और सुंदरता को बनाये हुए है। आज यहाँ भारत के 8 ऐसे गावों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें जानकर आपको लगेगा कि अभी भी यहां जन्नत मौजूद है और यह है भारत का असली स्वरूप।

1. मावलिनोंग, मेघालय


Copyright Holder
2003 में एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव के रूप में इसे शीर्ष पर रखा गया था। मावलिनोंग का खूबसूरत गांव शिलॉन्ग से 100 किमी दूर स्थित है, जहां जाने के लिए खूबसूरत साफ सड़क से होकर जाना होता है। यह कहना गलत नही होगा कि यह गाँव हमारे घरों की तुलना में साफ है। यहाँ एक 85 फिट का ऊंचा टावर भी है जो एक सुंदर आकाश दृश्य को पेश करता है। गांव के सड़क के दोनों किनारों से लेकर आसपास के क्षेत्रों में हरियाली फैली हुई है, सुंदर और सुंगंधित फूलों की महक से किसी का भी मन मोह सकता है यह गांव।

2. मलाणा, हिमाचल प्रदेश


Copyright Holder
मलाणा का घर मलाणा क्रीम के लिए प्रशिद्ध है, अच्छी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता की हैश उत्पादन के लिए जाना जाता है। मलाणा गाँव के पास कुल्लू घाटी है, इस गांव में केवल मुट्ठी भर ही लोग रहते हैं। घाटियों और पहाड़ियों से घिरा यह गांव बिल्कुल प्रकृति के गोद मे हैं। यहां आना अपने आप मे एक अलग अनुभव है जिसे आप कभी नही भूल सकते।

3. कसोल हिमाचल प्रदेश


Copyright Holder
युवाओं के लिए यह हर-भरा छोटा सा गांव पसंदीदा जगहों में से एक है। घने जंगलों के बीच बसे यह छोटा सा विचित्र गांव सस्ते में रोमांचक छुटियां मनाने के लिए अच्छा माना जाता है। पास में ही एक सुंदर नदी प्रवाहित होती है जो इसके सुंदरता को और बढ़ा देती है।

4. जंजैहली (Janjehli), हिमाचल प्रदेश


Copyright Holder
हिमाचल प्रदेश में यकीनन कई खूबसूरत गाँव हैं। उनमें से एक है जंजैहली, यह छोटा सा गांव मंडी जिले में स्थित है। वाणिजियक जीवनशैली से दूर यह गांव दिन में सुनहरी धूप और रात में घंटों तारे को टिमटिमाते देखना मनमोहक है। यहाँ से हिमाचल प्रदेश के कई घाटियों तक का रास्ता जाता है, जहां आप अडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

5. मिरिक, वेस्ट बंगाल


Copyright Holder
एक अद्वितीय सुंदरता और गंतव्य है मिरिक में। दार्जिलिंग की पहाड़ियों के बीच बसे यह गांव सुमेंदु झील से बहुत खूबसूरत दृश्य पेश करता है, जो एक बगीचे से एक तरफ और पाइन के पेड़ दूसरे तरफ से घिरा हुआ है।

6. लाचेन, सिक्किम


Copyright Holder
समुद्र तल से 2,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सिक्किम में यह गांव सबकुछ प्रदान करता है, झीलों से ट्रेकिंग, ट्रेल्स और मठों तक। यहाँ पर भेड़ और याक के ऊन निर्माण को देखकर आप मोहित हो जायोगे।

7. बिर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश


Copyright Holder
कांगड़ा में स्थित यह गांव अडवेंचर प्रेमियों के बीच एक पसंदीदा है और यह अधिकतर पैराग्लाइडिंग पैकेज के लिए जाना जाता है। पहाड़ियों और घाटियों के बीच स्थित यह गांव अडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नही है।

8. किला रायपुर, लुधियाना


Copyright Holder
यह गांव सचमुच में भारत के संस्कृति को समेटे हुए है जहां गन्ने के खेतों के साथ प्रामाणिक पंजाबी भावना दे दी है, मक्का दे रोटी और सरस दा साग, लुधियाना में यह गांव उस से बहुत कुछ प्रदान करता है। यहां के लोग खेलों में काफी रुचि रखते हैं। यह गांव प्रत्येक फरवरी में एक वार्षिक ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन करता है। जिसमे बैल रेसिंग और मार्शल आर्ट्स जैसी खेलों को प्राथमिकता दी जाती है।

No comments:

Post a Comment