Breaking

Monday 27 March 2017

दुनियां के 10 महान जादूगर, जाने इनकी अद्भुत कारनामे।

" जादू " शब्द को बचपन से सुनते आ रहे है, यह हमे बचपन से ही अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। जब भी हम जादू का प्रदर्शन देखने जा रहे होते हैं तो हम बहुत उत्साहित महसूस करते हैं। ऐसा बहुत कम ही जादूगर हैं जो हमें जादू की के गहराई में ले जाकर अपनी ओर आकर्षित कर पाने में सफल हो पाए है। आपने कई प्रशिद्ध जादूगरों को जाना होगा जो अपने काम में महान है। वैसे ही आज मैं कुच्छ विश्व प्रशिद्ध जादूगरों के नामों को सुचिबंध करने जा रहा हु, जिन्होंने अपने कारनामो से दुनिया को अचंभित किया।
10. जोनाथन और चार्लोट पेन्ड्रागान ( Jonathan & Charlotte Pendragon )

इन दोनों की पहली मुलाकात कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुई, जहाँ जोनाथन थिएटर की पढाई कर रहे थे और चार्लोट जिम्मनाष्ट और डांस सिख रही थी, दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। दोनों के व्यक्तित्व कौशल के संयोजन ने उन्हें भ्रम पैदा करने में मदद की, और जल्द ही वे जादू करना शुरू कर दिये।
उनके मशहूर जादू में " द इंटरल्यूड " शामिल है, जहाँ चार्लोट को जोनाथन के चेस्ट के माध्यम से क्रॉल किया जाता है, उन्होंने इस जादू के लिए " गिनज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड " में एक स्थान पाये हैं। इसके अलावा उनके कार्यो में " क्लीयरली इम्पॉसिबल " भी शामिल है, जो जोनाथन द्वरा डिजाइन किया गया है जिसमे एक पारदर्शी बॉक्स में चार्लोट को बंद कर दिया जाता है फिर इसे बिच से काटकर अलग कर दिया जाता है, इसके अलावा एक शो में उन्होंने 25 लड़कियों को गायब कर दिया था और फिर से लाइव ऑडियंस के सामने वापस ला दिया ।
9. दन्ते ( Dante 1883 - 1995 )

दन्ते एक बहुत पहले के जादूगर थे, वे बेहतर प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्यु के बाद ऐसा कहा जाने लगा की " जादू के स्वर्ण युग का अंत ही गया", लोगों पर उनके जादू के कौशल के इतना प्रभाव था। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1883 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था और 15 जून 1995 को उत्तरी रिज, कैलिफ़ोर्निया , संयुक्त राज्य अमेरिका में एक रहस्यमय मौत हुई थी, हलाकि कुच्छ लोग कहते हैं इसका कारण " दिल का दौरा था।" दन्ते का असली नाम " हैरी अगस्त जेम्सन " था। इन्होंने ही जादू की दुनिया में " सिम सलाबा बूम " शब्द का प्रयोग किया, बाद में अन्य जादूगरों ने अपने जादू के प्रदर्शन में इसका नक़ल करने लगे। उन्होंने दुनिया के 25 से 35 कलाकारों के एक समूह के साथ प्रदर्शन किया। वे " दन्ते द मैजिशियन " के रुप में अच्छी तरह से जाने जाते थे।
8. हैरी ब्लैकस्टोन ( hairy Blackstone 1885-1965)
हैरी ब्लैकस्टोन का जन्म 27 सितंबर 1885 में शिकांगो में हुआ था। ये विश्व प्रशिद्ध जादूगर थे अपने समय के । इन्होंने आधुनिक तकनीकों से जादुई डिजाइनों को डिजाइन किया था। जैसे की " किसी भी व्यक्ति के शरीर को आधा गायब करना " , " पिंजरे को गायब करना " । उस समय का उनका एक प्रशिद्ध जादू था " उन्होंने मंच पर खाली हाथ दिखा कर पूरे मंच को अनगिनत फूलों के गुलदस्ते से भर दिया था " , उन्होंने एक और तकनीक का इस्तेमाल कर " फ़्लोटिंग बल्ब " बनाया था।
वे अपने प्रदर्शन थिएटर में दर्शकों के सर के ऊपर मंडराते रहते थे। बच्चे उनके प्रदर्शन का पूरा आंनद उठाते थे। वे " द ग्रेट ब्लैकस्टोन " के नाम से भी जाने जाते थे।
7. क्रिल ताकायामा ( Cyril Ramayana )
क्रिल का जन्म 27 सितम्बर 1973 को हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया में हुआ, लेकिन अपने जादुई प्रदर्शन के लिए जापान में अच्छी तरह से जाने जाते हैं, हालाँकि उन्होंने अपनी लोकप्रियता के लिए एक वेबसाइट और यूट्यूब पर चैनल बना कर रखे हैं। ये एक ऐसा जादूगर है जो साइबर पर इतना प्रचार करते हैं। उनकी कुच्छ मैजिक ट्रिक्स मेनू में सबसे प्रमुख " हैम्सबर्गर " शामिल है, जिसमे उनका सिर कंधे से नीचे गिर जाता है, कार्ड के माध्यम से खिड़की को दिखाना जिसे उन्होंने खुद ईजाद किया है इसके अलावा उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 12 वर्ष की आयु में हॉलीवुड में " जादू महल " में प्रवेश करके किया।
6. पेन्न और टेलेर ( Penn and Teller )

" पेन्न फ्रेजर जिलेट और रेमंड जोसेफ टेलेर " जादू की दुनिया में इन दोनों की जोड़ी भी प्रसिद्ध है, जिन्होंने लोगों को अच्छी तरह से कॉमेडी और जादू के साथ मनोरंजन किया है। पेन्न और टेलेर ने कुच्छ खतरनाक जादू की तरकीबें भी की है वह भी कॉमेडी के साथ में ।
जिसमे स्ट्रेटेजैकेट के साथ स्पाइक्स तकिये के ऊपर लटकना, विशाल पानी के कंटेनर में डुबकी लगाना आदी। इसके अलावा दोनों ने कई टी. वी. शो बनाये और कई लिखित किताबों में प्रदर्शन किया। दोनों अपने कॉमेडी करियर के लिए ज्यादा जाने जाते हैं।
5. डेविड ब्लैन ( David Blaine )
डेविड ब्लैन व्हाइट एक विश्व प्रशिद्ध जादूगरों में से एक हैं, इनका जन्म 4 अप्रैल 1973 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ। वे एक सड़क पर जादू दिखाता हुआ जादूगर से प्रेरित हुए, और उनकी एकमात्र माँ ने भी उन्हें इस काम के लिए प्रेरित की। 1994 में कैंसर से उनकी माँ की मृत्यु हो गयी जब वे मात्र 21 साल के थे। इसके बाद उन्होंने अपने जादू के करियर पे और भी ज्यादा ध्यान देने लगे। उन्होंने एक शो " एबीसी " में अपने जादू के टेप भेजे जहाँ जल्द ही उनका शो " डेविड ब्लैन : स्ट्रीट मैजिक " नाम से लोगो में छा गया।

उनके कुच्छ विश्व प्रशिद्ध स्टंट है जैसे की " फ्रिजेन इन टाइम " , जहा वे 72 घंटो तक बर्फ के ब्लॉक में जमे हुए थे, दूसरी स्टंट है " वर्टिगो " जहा वे 100 मिटर ऊँचे स्तम्भ पर 35 घंटे ऊपर नीचे गोल गोल झूलते रहे, एक और वर्ल्ड टी.वि. द्वारा स्टंट कवरेज किया गया था थेम्स नदी में जहाँ इन्हें ग्लास के बॉक्स में बंद करके 44 दिनों तक बिना भोजन और कुच्छ के रखा गया था।
4. मैजिक बेब निंग ( Magic Babe ning )

साऊथ ईस्ट एशिया के सभी न्यूज़पेपर और मैगज़ीन्स के द्वारा मैजिक बेब को प्रथम व्यावसायिक महिला जादूगर के रूप में कई पुरुस्कारों से पुरुस्कृत किया गया है। निंग जब 5 वर्ष की थी तब उसने " डेविड कॉपरफील्ड " का शो टी.वी. पर देखि थी उसी समय इस काम की प्रेरणा मिली। निंग को ये बात बिलकुल पसंद नहीं है कि लड़कियां जादू नहीं कर सकती है।

निंग ने दक्षिण पूर्व एशिया में 5 जुलाई 2008 को एक शो की थी मेगा स्केप जिसे " द इपालमेंट पिंज " कहा गया, जहाँ वह 13 स्टेनलेस स्टील स्पाइक्स के साथ स्टील के पिंजरे से खुद को हथकड़ी, ताले, बंधन और चैन से मुक्त की थी, जिसमे मात्र 90 सेकंड का समय दिया गया था। इसके अलावा एक शो " द इम्पॉसिबल जर्नी " का आयोजन उनके द्वारा किया गया था जिसमे 3 लोगों को सभी के सामने नदी के पार स्थानांतरित की थी। सबसे प्रशिद्ध में " द इम्पॉसिबल रिकॉर्ड " शामिल है, जो 27 जून 2009 को निंग और जे. सी. ने 5 मिनट में भव्य प्रदशन के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
3. क्रिस एंजेल ( Criss Angel )
क्रिस एंजेल का जन्म 19 दिसंबर 1967 में ईस्ट मेंडो, न्यूयार्क में हुआ। क्रिस का असली नाम " क्रिस्टोफर निकोलस सरांनाकोष " है। उनके टेलीविज़न शो " क्रिस एंजेल : माइंड फ्रिक " आज के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अपने कॉलेज पढाई ख़त्म करने के बाद उन्होंने जादूगरी करने का निर्णय लिया।
उनकी कुच्छ अद्भुत कारनामे हैं जैसे की दो इमारतों के बीच हवा में तैरना, एक लम्बोर्गिनी को गायब करना, सी 4 क्रैटेड विस्फोट में जीवित रहना, दर्शको के बीच अपने आप को आधे गयाब करना और टूटी हुई कांच को जोड़ना आदि। तीसरे सीजन के शूटिंग के दौरान एक स्टंट में वे घायल हो गए थे, बाद में जल्द ही ठीक हो गए।
2. डेविड कॉपरफील्ड ( Devid Copperfield 1956 )

" डेविड शेट कोटकिन " को जादू के मंच पर " डेविड कॉपरफील्ड " के नाम से जाना जाता है।
इनके अविश्वसनीय जादू में से एक है " चीन के महान दीवार पर सीधा चढ़ाना और चलना, दूसरा है " स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी " को दर्शकों के सामने गायब करना।
1. हैरी हौदिनी ( Harry Houdini 1874 - 1926 )

ये पुलिश को चुनौती देते थे की वह उन्हें जेल में बंद करे मै बहार निकल जाऊंगा। उन्होंने ऐसा कई बार किया और वे उससे बाहर निकल जाते थे। इसके अलावा उनके जादू में एक और शामिल था पानी से भरे टैंक में हथकड़ी पहना कर उन्हें बंद कर दिया जाता था और वे स्वतः बहार निकल आते थे। इस बीच उन्हें हथकड़ी राजा के रूप में भी जाना जाने लगा था। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनके पास कोई अलौकिक शक्ति नहीं है, इसे कुच्छ सरल तकनीक से किया जा सकता है। उनमें से कुच्छ अपनी पुस्तक " द हैंडकप्स मिस्ट्री " , " ओवेरबोर्ड बॉक्स स्केप " और " बरिड लाइफ " में इन तकनीकों का जिक्र किया है।

No comments:

Post a Comment