Breaking

Monday 22 May 2017

दुनिया के 3 बेहद खतरनाक और खूबसूरत छोटे द्वीप, यहाँ जाने से पहले ये जान लें।

 इस धरती पर समुद्र के बीचों-बीच कई ऐसे छोटे-छोटे द्वीप हैं जो प्रकृति की खूबसूरती को अपने अंदर समेटे हुई है। चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ एक छोटा सा टापू अपने अंदर अनेकों पेड़-पौधों, जीवों और जानवरों को समेटे हुये है। बहुत से लोग इस द्वीप पर अपनी छुट्टियां मनाने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी द्वीप हैं जो खूबसूरत तो है लेकिन वे बेहद खतरनाक जानवरों से भरे हुए हैं जहां आम इंसानों का जाना मना है, वहां आप विशेष परमिट के साथ ही जा सकते हैं। 
1. सांपों का द्वीप।
Image: Snake island

यह एक ऐसा द्वीप है जिसमें सिर्फ जहरीले साथ ही रहते हैं, यह ब्राज़ील में स्थित है। यहां पर सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक स्क्वायर मीटर में पांच सांप रहते हैं। इस द्वीप का सबसे जहरीला सांप है 'गोल्डन हेड लायंस', इस सांप की गिनती विश्व के सबसे जहरीले सांपों में होती है। यह साँप इतना जहरीला है कि इस के काटने से आदमी 5 - 10 मिनट के अंदर ही मर जाता है। ब्राजील में सांपों के काटे जाने से होने वाली मौतों में 90% इन्हीं सांपों का कारण है।
Image: Snake island

वर्तमान में ब्राजील के नेवी ने इस द्वीप पर जाने से प्रतिबंध लगा रखा है। इस द्वीप के लाइट हाउस में बहुत पहले एक ऑफिसर को देखभाल करने के लिए नियुक्त किया गया था, वह अपने परिवार के साथ यही रहता था जिसमे उसका एक 12 वर्ष का बेटा भी था, एक ही रात मे उसके पूरे परिवार को सांपों के काटे जाने से मौत हो गया था, तबसे इस द्वीप का लाइटहाउस वीरान पड़ा हुआ है।
2. मगरमच्छों का द्वीप।
Image: Crocodile Island

वर्मा के नजदीक स्थित इस द्वप का असल नाम बोरसे (Boracay) आइलैंड है। इस द्वीप को यूनिसेफ के वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाने का स्थान मिला है। इस द्वीप पर खारे पानी की कई झीलें हैं, और यह खतरनाक मगरमच्छों से भरी हुई है।
Image: Japani soldiers

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1,000 जवान, डेविस सैनिकों से बचने के लिए इस दीप पर पहुंच गए लेकिन उनमें से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले मगरमच्छों का शिकार बन गए। ऐसा कहा जाता है कि इस द्वीप से केवल 20 सैनिक ही जिंदा बच कर वापस लौट पाये थे।
3. कमोडो आइलैंड (Comodo Island)
Image: Komodo National Park

इंडोनेशिया के समुद्र में स्थित है कमोडो आइलैंड, जहां पर कमोडो ड्रेगन नाम का विशाल छिपकलियों का राज चलता है। पहला विश्वयुद्ध के दौरान एक विमान इस दीप के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, विमान का पायलट तैर कर इस द्वीप पर पहुंचा, तब लोगों को पता चला की यह द्वीप विशाल छिपकलियों से भरी हुई है।
Image: Comodo

हालांकि इसे वर्तमान मे नेशनल पार्क बना दिया गया है, इसलिए यहाँ आप विशेष सुविधा के साथ जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment