Google/beautiful island
अक्सर हम ऐसी खबरें पढ़ते हैं कि कोई महान हस्ती ने एक समूचा टापू को खरीद लिया है। किसी भी आइलैंड को निजी संपत्ति बनाने का चलन सबसे ज्यादा हॉलीवुड सितारों के बीच चलता है। जहां कुछ नामचीन सितारे कभी अपने लिए तो कभी किसी को तोहफे में देने के लिए दुनिया भर में मौजूद खूबसूरत टापू खरीदते रहते हैं। लोग इसे इतना पसंद क्यों न करें, क्योंकि चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ एक जमीन का खूबसूरत टुकड़ा या एक खूबसूरत दुनिया मिल जाए जिसका मालिक केवल आप हो। दुनिया भर में ऐसे टापू हैं जो बेहद खूबसूरत तो है ही साथ ही उस पर किसी का निजी अधिकार भी नहीं है। जिस किसी को इस खूबसूरत प्रकृति का आनंद लेना हो तो वह बिना किसी के रोक-टोक के यहां आ जा सकते हैं। बस आपको वहां जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत है।
1. काउई, हवाई (Kauai, Hawaii)
Google/Kauai, Hawaii
अमेरिका के शहर हवाई में मौजूद एक ऐसा ही खूबसूरत और हैरतअंगेज टापू है काउई। यह गार्डन ऑइल नाम से दुनियाभर में चर्चित है। इस द्वीप का खूबसूरती का मुख्य वजह है एक छोर जिसे 'ना पाली' (Na-Pali) कहा जाता ह। यहां मौजूद ऊँची चट्टाने और इन से निकलते झरने बेहद लुभावने, साथ ही आकर्षण का केंद्र है। वही ईस द्वीप पर मौजूद बेलवा नदी और वेनवा घाटी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है।
Google/Kauai, Hawaii
यह टापू अपने आप में एक छोटी सी दुनिया है, जहां किसी भी चीज की कमी नहीं है। समुद्री किनारे, शानदार होटल और इन होटल्स में लगभग सभी तरह की सुविधाएं हैं। अगर इन सबके बाद भी किसी का मन नहीं भरता तो वह यहां की हेलीकॉप्टर से भी सैर का मजा ले सकते हैं। इससे इस खूबसूरत द्वीप को आसमान की ऊंचाइयों से भी देखा जा सकता है।
2. बोरा बोरा, फ्रेंच पोलीनीशिया (Bora Bora, French Polynesia)
Google/Bora Bora, French Polynesia
पोरा पोरा मैते पोरा जिसका मतलब है खुद ईश्वर द्वारा बनाया गया। पुरानी मान्यताओं के अनुसार यह टापू ईश्वर के द्वारा बनाया गया माना जाता है जिसे आज बोरा बोरा आइलैंड भी कहते हैं। प्रशांत महासागर में मौजूद फ्रांस का यह टापू बेहद खूबसूरत और किसी जन्नत के समान है। इसके नजारे अद्भुत और लुभावने हैं। बेहद आलीशान यह टापू असल में दुनिया भर के मशहूर हस्तियों की पसंदीदा जगहों में से एक है।
Google/Bora Bora, French Polynesia
यहाँ मशहूर और नामचीन लोग समय बिताने आते हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आला दर्जे की सुविधाओं से भरपूर होगा। यह शानदार होटल तो है ही साथ ही यहां की खूबसूरत खड़ियाँ भी आकर्षण का केंद्र है। इस टापू के एक और बात सबसे ज्यादा अनोखा बनाती है वह है ऑक्सीजन मास्क लगाकर पानी के भीतर तैरना और उस नजारे को देखना जो यहां की शान और पहचान है।
3. संतोरिणी, ग्रीस (Santorini, Greece)
Google/Santorini, Greece
ज्वालामुखी के फटने से यह अपने स्वरुप में आया। ग्रीस का यह टापू संतोरिणी आज दुनिया के सबसे खूबसूरत टापू के लिस्ट में शामिल है। दूसरे आइलैंड की तरह है यह आईलैंड भी अपने कई विशेषताओं के कारण दुनियाभर में मशहूर है। इसके ऊंचे चट्टानों पर बसा सफेद रंग का पूरा का पूरा शहर इसके आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां मौजूद लगभग सभी इमारतें सफेद रंग की हैं।
Google/Santorini, Greece
शाम ढलने पर पीले रंग का एक अद्भुत नजारा है पेश करती है। वही दिन के समय नीले रंग के आसमान के नीचे सफेद इमारतों वाला यह टापू और भी खूबसूरत लगता है। ईस टापू पर मौजूद होटल्स में मेहमानों की खातिर भी बेहद शानदार तरीके से होती है। समुद्र किनारे धुप सेकने और संतोरिणी के अद्भुत नजारे को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं।
4. लिपरी, इटली (Lipati, Italy)
Google/Lipati, Italy
सदियों पहले इसे समुद्री लुटेरे द्वारा लूटा गया लेकिन आज यह दुनिया का सबसे खूबसूरत टापू में गिना जाता है। इटली में मौजूद यह टापू सदियों पहले ऑक्सीडेंट नाम के बेशकीमती पत्थर के लिए कई सालों तक लूटा जाता रहा। लुटे जाने के बाद भी यह टापू अपने विकास के स्तर को अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया और आज दुनिया के खूबसूरत टापू में शुमार हो गया। यहां मौजूद कई दिलचस्प नजारे हैं जिनमें क्वात्रोची जिसे 'द फोर आईज' भी कहा जाता है।
Google/Lipati, Italy
घूमने के लिए यह मशहूर जगह है, इसके अलावा यहां के किनारे शानदार है ही साथ ही यहां मौजूद कुछ ऐसे होटल हैं जिनका निर्माण 18वीं सदी में हुआ था और यह होटल उस समय की झलकियां बखूबी दिखाते हैं। अगर घूमने-फिरने के साथ इतिहास को करीब से देखना हो तो लिपरी एक आदर्श टापू है।

No comments:
Post a Comment