स्टंट में माहिर खिलाड़ियों की कमी नही है। ये अपने हैरतअंगेज कारनामों से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करतें हैं बल्कि कई विश्व रिकॉर्ड भी कायम किये हैं। इनकी स्टंट कई मायनों में बेहद खतरनाक होते हैं जिसमे कई बार जान की आफत तक बनी रहती है।
सबसे लंबी मानव तोपखाने की उड़ान
Copyright Holder
अमेरिका के डेविड "द बुलेट" स्मिथ जूनियर ने मार्च 2011 में एक रिकॉर्ड को बनाने में सफल रहें। जब उन्हें तोप से 120 किमी/घंटा के रफ्तार से उड़ाया गया। वे इस रफ्तार से 59.05 मीटर की दूरी तय किये और 23 मीटर ऊपर हवा में उछले। तोप के मुँह सुरंग से लेकर सेफ्टी जाल तक वे सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहें। यह दूरी पिसा के लीनिंग टावर की ऊँचाई से भी 4 मीटर अधिक था। एक स्टन्टमैन के रूप में वे अपने करियर में 1000 से भी ज्यादा बार तोपों के मुंह से सुरक्षित उड़ान भरें हैं।
आइसमैन
Copyright Holder
वीम होप को 'आइसमैन' के नाम से भी जाना जाता है जो अत्यधिक ठंड को झेलने में सक्षम हैं। इन्होंने दो दिनों में बिना कपड़ों के केवल एक शॉर्ट्स में किलिमंजारो पर्वत शिखर पर पहुँच गयें थे। इनका दूसरा रिकॉर्ड 2008 ई० का है जो एक घंटा 13 मिनट 48 सेकंड तक बर्फ में डूबे रहकर अपना ही पुराण रिकॉर्ड को तोड़े।
बरिड एलीव
Copyright Holder
डेविड ब्लेन एक जादूगर हैं जिनका जन्मस्थान ब्रुकलिन है। 1999 में उन्होंने "बरिड एलीव" नामक स्टंट किया जिसमें उन्हें सात दिनों के लिए तीन टन पानी से भरे टैंक के नीचे एक तंग प्लास्टिक के ताबूत में बंद करके रखा गया। इन दिनों वे कुछ भी नहीं खाएं, हर दिन सिर्फ दो-तीन चम्मच पानी पिया। उनकी इस अद्भुत कारनामे ने दुनिया भर की प्रशंसा दिलाई।
ग्रांड कैन्यन
Copyright Holder
रॉबी नाइवेल ने 53 वर्ष की उम्र में 350 से अधिक छलांगे मोटरबाइक से पूरी किये हैं। इस प्रक्रिया में वे 20 विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं। हालांकि, ग्रांड कैन्यन का स्टंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही है। इस कूद की लंबाई 223 फिट थी। इस छलांग में लैंडिंग के वक्त उनका बाइक का नियंत्रण खो जाने के कारण एक पैर टूट गया था।
बिना किसी और सहारे के बुर्ज खलीफा पर चढ़ना
Copyright Holder
फ्रांस के रहने वाले अलैन रॉबर्ट को स्पाइडर-मैन के रूप में जाना जाता है। इन्होंने दुनिया के सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा के शिर्ष पर चढ़ा है। इन्होंने हाथ मे चाक और चढ़ाई करने वाले जूते को पहनकर 828 मीटर तक चढ़ाई की।
ली कूप
Copyright Holder
फिलिप पेटिट 16 साल की उम्र से ही उचे तारो पर चलना शुरू कर दिया था। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है 'ली कूप' जिसमे वे न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स के बीच एक उच्चे तार पर चला था।


No comments:
Post a Comment