Breaking

Friday 14 April 2017

दुनियाँ के 10 ख़तरनाक सड़कें जो देखने मे बहुत ही खूबसूरत हैं।

यहां दुनियाँ के 10 सबसे ख़तरनाक सड़कों की सूची हैं। इन सड़कों पर हदसाएँ बहुत ज्यादा होती है, ये सड़कें देखने मे जितना ही खुबसूरत है उतना ही ख़तरनाक हैं। यहाँ चालक अपनी बेहत्तर कुशलता के कारण ही अपनी वाहन को पार कर पातें हैं। अगर आप जरा भी चुकें तो दुर्घटना घटी।
1. सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग, चीन ( Sichuan -Tabet Highway, China )

यह राजमार्ग, चेंगदू और तिब्बत के बीच एक ऊँचाई वाली सड़क है। यहां की सबसे बड़ी समस्या है भूस्खलन और रॉक हिमस्खलन। यह एक ऐसा रोड है जिसमे 10 लाख चालकों में 7.5 हजार चालकों के हादसा होने का रिकॉर्ड शामिल है। यहां रॉक स्लाइड, हिमस्खलन और खराब मौसम एक बड़ी समस्या है।
2. स्टेलिओ पास, इटली ( The Stelvio Pass, Italy )

स्टेलिओ पास इटली में स्थित है, यह पर्वी ऐल्प्स की ऊँचाई 9045 फिट को पार करते हुए दूसरी ऐल्प्स तक गया है जोंकी 9088 फिट ऊंचा है। यह सड़क पहाड़ी के ऊपर से एक बच्चे के द्वारा बनाई गई टेड़ी - मेड़ी लाइन की तरह दिखता है। यह सड़क लगभग 2 किमी की ऊंची पहाड़ी पर जाता है। चढ़ाई को पार करते वक्त आपको नीचे देखने से डर लग सकता है। इसमें 60 से 180 डिग्री की कोनो के साथ मुड़ा हुआ है, यहां आप ज्यादा गति से नही चल सकते हैं।
3. लॉस कारकोल्स पास, चिली ( Los Caracoles Pass, Chile )

यह सड़क चिली और अर्जेन्टीना के बीच पहाड़ एंड्रियास से गुजरती है। सड़क में बाड़ सुरक्षा के बिना कई ढलान और तेज मोड़ शामिल हैं। सड़क लगभग पुरे वर्ष बर्फ से ढका रहता है। जटिल प्राकृतिक परिदृश्य के साथ हिमपात के लिए आपातकालीन स्थितियों में चलने के लिए अत्यधिक धैर्य और ड्राइविंग कौशल की आवश्यकता होती है। हालांकि यह सड़क काम की स्थिति में रखी गयी है जो उस पर दुर्घटनायों की संख्या को काफी कम कर देता है। ट्रकों और यहां तक कि दो - डेकर पर्यटक बसें इस सड़क पर रोज़ाना यात्रा करती हैं।
4. स्किपर्स कैन्यन रोड, न्यूज़ीलैंड ( Skippers Canyon Road, New Zealand )

न्यूज़ीलैंड में स्थित " स्किपर्स कैन्यन रोड " अविश्वसनीय रूप से डरावना है क्योंकि यह एक विशाल चट्टानों के बीच मे बहुत ही संकीर्ण काट से बना है। इस घुमावदार सड़क पर ड्राविंग करने के लिए एक विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। अगर आप परमिट लेने में कामयाब होते हैं तो उसके बाद इस सड़क पर चलना आपकी कुशलता और भाग्य पर निर्भर है।
5. ज़ोजी पास, भारत ( The Zoji Pass, India )

भारत मे स्थित यह सड़क ऊंच पहाड़ों से होकर गुजरता है, यह भारतीय राजमार्ग - 1डी श्रीनगर और लेह के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो लद्दाख और कश्मीर को जोड़ता है। इस सड़क की ऊंचाई लगभग 3,528 मीटर की दूरी पर है, इसे अक्सर शर्दियों में बंद रखा जाता है।
6. गुओलिंग टनल रोड, चीन ( Guoling Tunnel Road, China )

यह सड़क चीन में एक पहाड़ में सुरंग को खोद कर बनाया गया है, इसे फ़ोटो में देखना मुश्किल हो सकता है। गुओलिंग शहर के कई ग्रामीणों द्वारा यह सड़क पहाड़ की तरफ से बाहर खोली गई थी। इस सड़क को निर्माण से पहले गांव के आसपास की चट्टानों द्वारा बाकी के हिस्सों को काट दिया गया था। हालांकि इसमें अधिक यातायात नहीं होते हैं, यह इसके निर्माण के कारण अन्तर्निहित काफ़ी खतरनाक है।
7. काराकोरम राजमार्ग, पाकिस्तान ( Karakorum Highway, Pakistan )

काराकोरम राजमार्ग दुनियां में सबसे अधिक प्रशस्त अंतरराष्ट्रीय सड़क है। यह 4,693 मीटर की ऊंचाई पर है। यह सड़क काराकोरम पर्वत सृंखला में चीन और पाकिस्तान को जोड़ता है। यह भूस्खलन और बाढ़ से ग्रस्त है, जो यहां यातायात को बद्दतर बनाता है। फिर भी यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, क्योंकि यह पुराने सिल्क रोड के साथ कुच्छ शानदार घाटियों से होकर गुजरता है।
8. जेम्स डाल्टन राजमार्ग, अलास्का ( James Dalton Highway, Alaska )

डाल्टन हाइवे अलास्का में 667 किमी की सड़क है। यह फेयर बैंक्स के उत्तर के इलियट राजमार्ग से शुरू होता है, और आर्कटिक महासागर और प्रुदहे बे तेल क्षेत्रों के पास देधरो के पास समाप्त होता है। दिखने में यह सड़क शांत लगता है, लेकिन यहां तेज हवाओं द्वारा छोटे छोटे चट्टानों को टकराना और कहीं कहीं बीच रास्ते मे सबसे खराब मौसम मुख्य कारण हैं।
9. जलालाबाद - काबुल रोड , अफगानिस्तान ( Jalalabad–Kabul Road, Afghanistan )

कई सड़कों में इसे सबसे खतरनाक करार दिया गया है, यह सड़क जलालाबाद से काबुल तक 26 किमी लम्बा राजमार्ग है जो तालिबान के क्षेत्र से होकर गुजरता है। यहां सबसे बड़ा खतरा विद्रोहियों का नही है, बल्की यह संकीर्ण , घुमावदार लेन का एक संयोजन है जो काबुल की घाटी के माध्यम से 600 मीटर तक चढ़ता है और यहां के लापरवाह अफगान ड्राइवर भारी बोझ वाले ढुलाई ट्रकों को आगे निकालने की कोशिश करते हैं।
10. नार्थ युंगस रोड, बोलिविया ( North Yungas Road, Bolivia )

बोलीविया के युंगस क्षेत्र मे इसे " रोड ऑफ डेथ " के रूप में जाना जाता है। यह अपने चरम खतरे के लिए जाना जाता है। अंतर - अमेरिकी विकास बैंक ने इसे दुनियाँ का सबसे खतरनाक मार्ग कहा है। एक अनुमान यह है कि यहां वार्षिक 200 से 300 हदसाएँ होती हैं। इस सड़क में कई जगहों पर क्रॉस चिन्ह शामिल हैं जहां से वाहन नीचे गिर गयें हैं। यहां बसों और ट्रकों के लिए नियमित घटना है जो की घाटी में नीचे गिरना है, खासकर जब वे एक - दूसरे को पार करने की कोशिश करते हैं।

No comments:

Post a Comment