Breaking

Saturday 3 June 2017

दुनिया के ऐसे 5 बेहद खूबसूरत देश जहां महीनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

जब भारत में अंग्रेजों का शासन काल था तब कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य का कभी सूर्य अस्त नहीं होता है, वही जापान के बारे में एक बात मशहूर है कि वहाँ सूरज सबसे पहले निकलता है। लेकिन हकीकत में ब्रिटिश में सूर्य का अस्त होता है, लेकिन दुनिया में ऐसे 5 देश है जहां सूर्य का अस्त हफ्तों और महीनों बाद होता है। यूं कहा जाए कि यहां दिन का उजाला दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक रहता है। इन जगहों में से कई जगह तो ऐसी हैं जहां कई महीनों तक सूरज की रोशनी बनी रहती है, ऐसा उन की भौगोलिक स्थिति के कारण होता है। चलिए पहले बात करते हैं कि ऐसा पृथ्वी का कौनसा भौगोलिक स्थिति है, जिसके कारण इन देशों में सबसे लंबी दिन का उजाला होती है। इसका मुख्य कारण है पृथ्वी के अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री के एसिस पर झुका होना। समय के अंतराल और पोल के निकटता के कारण यहाँ लंबे समय तक सूर्य की रोशनी देखी जाती है, जिसकी वजह से इस प्राकृतिक प्रतिभास को मिडनाइट सन या अर्ध रात्रि का सूर्य भी कहा जाता है। अर्ध रात्रि का सूर्य ज्यादातर गर्मी के मौसम में होता है पृथ्वी के उत्तर में आर्कटिक सर्कल और दक्षिण में अटलांटिक सर्कल के पास वाली जगह में होती है। यहां पर सूर्य दिन के साथ-साथ रात में भी चमकता रहता है, जिसके कारण काफी दिनों तक लोग यहां उजालों में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। जानिए ऐसे कौन से हैं 5 देश जहां सूरज सबसे ज्यादा दिनों तक चमकती है।
1. नॉर्वे (Norway)
Image: BEAUTIFUL LAKE IN LOFOTEN, NORWAY

अगर हम सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी चमकने वाले देशों के बारे में बात करते हैं तो 'नॉर्वे' का स्थान पहला आता है। नॉर्वे यूरोप के सकैंडेनियं देशों में शुमार है, यह एक ऐसा देश है जो पहाड़ो से घिरा हुआ है। इस देश में मई से जुलाई के महीनों तक लगभग 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है इसी वजह से इसे 'अ लैंड ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। यहां पर 'सवालाबाड़' नाम की एक जगह है जहां पर सूरज 10 अप्रैल से लेकर 23 अगस्त तक चमकता रहता है।
2. कनाडा (Canada)
Image: Canada National-Park

कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, इसका अधिकतम भाग बर्फ से ढका हुआ रहता है। यहां पर यूकोर्न, नॉर्थ वेस्ट डायरेक्ट्री नामक जगहों पर गर्मियों के मौसम में 50 दिनों तक सूरज की रोशनी का उजाला यूं ही बनी रहती है। इन जगहों पर आप अरोड़ा रोशनी, हसीन वादियां और मजेदार रोड ट्रिप्स का भी आनंद ले सकते हैं।
3. आइसलैंड (Iceland)
Image: Iceland May Just Be The Most Beautiful Place On Earth

बेहद खूबसूरत देशों में शुमार आइसलैंड, ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा आइलैंड है यह बर्फ से हमेशा ढकी हुई रहती है। यहां पर मई से जुलाई तक सूरज की रोशनी दिखाई देता रहता है, पानी और बर्फ से घिरी इस स्थान पर झरने, ज्वालामुखी, ग्लेशियर और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।
4. स्वीडन (Sweden)
Image: BEAUTIFUL SWEDEN LANDSCAPE

स्वीडन भी एक सकैंडेनियं देश है, इस देश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां शुरुआती मई से ही अगस्त के अंत तक आधी रात को सूरज डूबता है और अगले दिन सुबह 4:30 बजे के करीब सूरज का उदय फिर हो जाता है। यहां के स्टॉकहोम में ऐसे नजारे देखने के लिये आम होते हैं, इस देश में कुल 14 आईलैंड है यहां का 30% हिस्सा जल से घिरा हुआ है।
5. फ़िनलैंड (Finland)
Image: The lighthouse keeper’s house at Söderskär

खूबसूरत झीलों और वादियों वाला यह देश पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। लेकिन फिनलैंड का एक बात सबसे खास बनाती है वह है यहां के गर्मियों के मौसम में 73 से 74 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता और इसके विपरीत यहाँ सर्दियों के मौसम में सुरज की रोशनी मुश्किल से ही देखने को मिलती है।

No comments:

Post a Comment